राजस्थान की संपत मीना को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक

sampat-meena-of-rajasthan-gets-the-president39s-police-medal
sampat-meena-of-rajasthan-gets-the-president39s-police-medal

जयपुर, 27 जनवरी (हि. स.)। गणतंत्र दिवस 2021 के अवसर पर राष्ट्रपति द्वारा केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो के 30 अधिकारियों व कार्मिकों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक तथा सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक प्रदान किए गए हैं। इनमें छह अधिकारियों व कार्मिकों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किए गए हैं, जिनमें राजस्थान की संपत मीना भी शामिल हैं। मूलत: राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले की रहने वाली मीना 1994 बैच झारखंड कैडर की भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी हैं। वर्तमान में ये सीबीआई लखनऊ में संयुक्त निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। इन्हे राष्ट्र के प्रति उत्कृष्ट सेवा के लिए इस वर्ष के राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए चुना गया। इनके अलावा विनीत विनायक संयुक्त निदेशक (चण्डीगढ़), सीबीआई नई दिल्ली, सरलादास मिश्रा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीबीआई ईओ नई दिल्ली, विवेक धीर पुलिस उपाधीक्षक सीबीआई एसीबी जम्मू, सुरेन्द्र कुमार रोहिल्ला पुलिस उपाधीक्षक सीबीआई, एसीयू-वी नई दिल्ली एवं बसन्त सिंह बिष्ट प्रधान सिपाही सीबीआई (मुख्यालय) नई दिल्ली को भी विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक दिया गया। जबकि, 24 अन्य अधिकारियों व कार्मिकों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक प्रदान किए गए। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/संदीप-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in