saina-came-to-visit-pink-city-with-her-husband
saina-came-to-visit-pink-city-with-her-husband

पति के साथ पिंकसिटी घूमने आई साइना

फैमिली के साथ लेपर्ड सफारी की, दो घंटे तक झालाना में रही जयपुर, 24 जून (हि.स.)। प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल गुरुवार को पति पी. कश्यप और मित्रों के साथ पिंकसिटी जयपुर का भ्रमण किया। वे बुधवार रात ही जयपुर पहुंचीं थी। साइना और उनके पति ने गुरुवार को झालाना लेपर्ड सफारी की सैर की। वे सुबह करीब पौने 6 बजे झालाना लेपर्ड सफारी पहुंचे। वहां ड्राइवर हेमंत डाबी ने चारों को झालाना लेपर्ड की सवारी करवाई। साइना ने अपने परिवार के साथ सफारी में रूट नंबर एक पर लेपर्ड की साइटिंग की। वे शिकार ओदी भी पहुंचे। वहां फोटोग्राफी भी की। सुबह करीब आठ बजे सफारी से होटल लौट आए। सफारी में साइटिंग के दौरान साइना ने शहर में बसाए गए झालाना लेपर्ड की खूबसूरती की काफी तारीफ की। साथ ही फिर से झालाना सफारी में आने की बात कही। झालाना में एग्जीबिशन हॉल में वाइल्ड लाइफ के फोटोज को भी देखा। वहां उनका स्वागत किया गया। जयपुर में झालाना लेपर्ड सफारी देखने के बाद साइना परिवार सहित सुबह करीब 10 बजे जयपुर शहर घूमने निकलीं। वे सबसे पहले आमेर महल पहुंचीं। वहां दीवान-ए-आम और दीवान-ए-खास में पहुंचकर फोटो खिंचवाए। साइना ने शीश महल देखा और वहीं झरोखों से मावठा झील और केसर क्यारी का नजारा देखकर काफी खुश नजर आईं। करीब एक घंटे आमेर में ठहरने के बाद साइना शहर की तरफ वापस लौटीं। यहां आमेर रोड पर जलमहल देखा। फिर सिटी पैलेस पहुंचीं। म्यूजियम देखने के बाद साइना हवामहल पहुंचीं। बाहर से ही हवामहल के सौंदर्य का दीदार किया। इसके बाद अल्बर्ट हॉल को बाहर से देखते हुए होटल लौट गईं। सबसे खास बात यह कि जयपुर घूमने के दौरान साइना और उनके पति ने कहीं भी वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं लिया। वे जिस भी संग्रहालय और स्मारक पर गई। वहां साइना ने टिकट खरीदा। इसी के बाद प्रवेश किया। गौरतलब है कि इससे पहले रविवार को साइना अपने पति के साथ उत्तरप्रदेश पहुंचीं थी। वहां सोमवार को उन्होंने वृंदावन का भ्रमण किया। इसके बाद मंगलवार को आगरा पहुंचकर ताजमहल देखा। हिन्दुस्थान समाचार/सुनीता कौशल/संदीप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in