role-of-women-important-in-nation39s-development-mp-dia-kumari
role-of-women-important-in-nation39s-development-mp-dia-kumari

राष्ट्र के विकास में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण: सांसद दीया कुमारी

जयपुर, 19 फरवरी (हि.स.)। राजसमंद सांसद दीया कुमारी ने कहा कि राष्ट्र के विकास में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं, कृषि और पशुपालन के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से अधिक है। खाटूश्यामजी और बिदासर में आयोजित महिला सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए सांसद दीयाकुमारी ने कहा कि हमें अपनी शक्ति को पहचाननें की आवश्यकता है, हम जिस भी क्षेत्र में सक्रिय हैं, वहां पूरे आत्मविश्वास के साथ काम करते हुए आगे बढ़ें। हमें यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली से भी सीखना चाहिए, उन्होंने महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं बनाई हैं। सांसद ने कहा कि उज्ज्वला योजना के माध्यम से मोदी सरकार ने लाखों महिलाओं की आंख के आंसू पोंछे है वहीं स्वच्छ भारत मिशन और घर घर में शौचालय बनवाने की योजना के माध्यम से भी महिलाओं को सम्मान के साथ जीने का अवसर प्रदान किया है। सरकार की योजनाओं का लाभ अधिकाधिक बहनों को मिले इस दिशा में हमे गम्भीरता से कार्य करना चाहिए। सांसद दीया कुमारी ने भगवान खाटू श्याम मंदिर में दर्शन कर राष्ट्र में सुख शांति और खुशहाली की प्रार्थना की। इसके बाद जीण माताजी और रेवासा धाम में दर्शन किए। हिन्दुस्थान समाचार/ ईश्वर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in