roadways-personnel-are-not-getting-the-benefit-of-retirement-benefits-from-august-2016
roadways-personnel-are-not-getting-the-benefit-of-retirement-benefits-from-august-2016

रोडवेज कार्मिकों को अगस्त 2016 से नहीं मिल रहा सेवानिवृति परिलाभों का लाभ

जयपुर, 01 मार्च (हि. स.)। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के सेवानिवृत कार्मिकों को अगस्त 2016 से सेवानिवृति परिलाभों का लाभ नहीं दिया जा रहा है। इसी अवधि में सामान्य स्थितियों में सेवानिवृत कार्मिकों को गेच्युटी का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। रोकड़ तरलता की स्थिति अनुकूल नहीं होना इसका सबसे बड़ा कारण बताया गया है। विधायक अशोक लाहोटी ने लिखित सवाल में राज्य सरकार से पूछा था कि क्या यह सही है कि राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों को ग्रेच्युटी नहीं दी जा रही है? उन्होंने इसका विवरण तथा कारण जानना चाहा था। इसके जवाब में परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने उन्हें बताया है कि निगम के सेवानिवृत अधिकारियों व कर्मचारियों का माह अगस्त 2016 से उनके सेवानिवृति परिलाभों का भुगतान बकाया है। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा जुलाई 2016 के बाद सेवानिवृत अधिकारियों, कर्मचारियों को केवल ग्रेच्युटी राशि का भुगतान कुछ स्थितियों में ही किया जा रहा है। इनमें सेवानिवृत अधिकारियों व कर्मचारियों के पुत्र-पुत्री के विवाह, सेवानिवृत अधिकरियों व कर्मचारियों के स्वयं व परिजनों की गंभीर बीमारी होने की दशा में मेडिकल व्यय की सीमा तक अथवा ग्रेच्युटी राशि की सीमा तक, जो भी कम हो देय है। परिवहन मंत्री ने बताया कि राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की रोकड़ तरलता की स्थिति अनुकूल नही होने के कारण सेवानिवृत अधिकारियों व कर्मचारियों को अगस्त 2016 से (सामान्य परिस्थिति में) ग्रेच्युटी राशि का भुगतान नही किया गया है। निगम की रोकड़ तरलता की स्थिति अनुकूल होने पर सेवानिवृत अधिकारियों व कर्मचारियों को ग्रेच्युटी राशि का भुगतान किया जा सकेगा। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/संदीप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in