released-the-book-39if-bjp-is-there-trust39
released-the-book-39if-bjp-is-there-trust39

‘भाजपा है तो भरोसा है’ पुस्तक का विमोचन

जयपुर, 01 मार्च (हि. स.)। भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को हुई राजस्थान भाजपा की संगठनात्मक बैठक में ‘भाजपा है तो भरोसा है’ पुस्तक का विमोचन किया गया। बैठक को राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां, प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने सम्बोधित किया। बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चों के प्रदेशाध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष इत्यादि उपस्थित रहे। बैठक में प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने संगठन की कार्य पद्धति, प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने आगामी विधानसभा उपचुनाव की चर्चा, जनहित के मुद्दे, जनविरोधी राज्य सरकार के खिलाफ आन्दोलन एवं आगामी पंचायतीराज चुनाव, चन्द्रशेखर ने आगामी कार्यक्रम, अभियान, कार्यसमिति बैठक एवं संगठनात्मक विषय, गुलाबचन्द कटारिया ने पार्टी की रीति-नीति एवं संगठनात्मक और राजेन्द्र राठौड़ ने राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर विचार व्यक्त किए। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/संदीप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in