rca-president-vaibhav-gehlot-reached-jodhpur
rca-president-vaibhav-gehlot-reached-jodhpur

जोधपुर पहुंचे आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत

जोधपुर, 27 फरवरी (हि.स.)। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) के अध्यक्ष और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कार्यकारिणी सदस्य वैभव गहलोत शनिवार को जोधपुर पहुंचे। उन्होंने यहां कई कार्यक्रमों में भाग लिया। आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत ने आज जोधपुर पहुंचकर पूर्व महापौर शिवलाल टाक के निधन पर शोक जताया। वे जलजोग चौराहा के पास स्थित स्व. शिवलाल टाक के निवास स्थान पर गए और उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढ़ांढस बंधाया। उन्होंने स्व. शिवलाल टाक की तस्वीर पर पुष्पांजलि भी अर्पित की। इस दौरान शहर विधायक मनीषा पंवार, उत्तर महापौर कुंती परिहार, कांग्रेस के निवर्तमान शहर जिलाध्यक्ष सईद अंसारी भी इस दौरान उपस्थित थे। उन्होंने भी पूर्व महापौर शिवलाल टाक को पुष्पांजलि अर्पित की। गहलोत ने शनिवार शाम को सर्किट हाउस में आमजन से भी मुलाकात की। इस दौरान उनकी समस्याओं को सुनकर दूर करने का प्रयास किया। इसके बाद दल्ले खां की चक्की चौराहा से किसान रैली में भाग लेने जा रही महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश / ईश्वर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in