Ram temple fund collection campaign inaugurated after worship, announcement of 35 lakh
Ram temple fund collection campaign inaugurated after worship, announcement of 35 lakh

पूजा अर्चना के बाद राम मंदिर निधि संग्रहण अभियान का आगाज, 35 लाख की घोषणा

जोधपुर, 14 जनवरी (हि.स.)। श्री राम मंदिर निधि संग्रहण अभियान समिति जोधपुर प्रान्त के निधि अभियान का विधिवत आगाज मंकर संक्रांति को सुबह रातानाडा गणेश मंदिर में पूजा अर्चना के बाद किया गया। प्रान्त के अभियान प्रमुख महेंद्र सिंह राजपुरोहित ने बताया कि अभियान का शुभारंभ समिति अध्यक्ष घनश्याम ओझा, विहिप अध्यक्ष डॉ. राम गोयल, पूर्व प्रान्त संघचालक ललित कुमार द्वारा गणपति वंदना कर पहली रसीद गणपति बप्पा की काट कर किया। फिर मन्दिर पुजारी परिवार सहित अन्य भक्तों से समर्पण राशि सहयोग लिया गया। रातानाडा नगर प्रचार प्रमुख ऋतुराज सिंह ने बताया कि मकर संक्रांति के अवसर से नगर में राम मंदिर निधि कार्यालय का शुभारंभ सन्त अमृताराम महाराज के सान्निध्य व पूर्व प्रान्त प्रचारक सीमाजन कल्याण केंद्रीय संगठन मंत्री मुरलीधर व महापौर वनिता सेठ द्वारा किया गया। सन्त अमृताराम द्वारा राम जन्मभूमि आंदोलन की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही संगठन मंत्री मुरलीधर ने कहा कि इस स्वर्णिम अवसर में रामजी की सेवा का मौका कोई चूकना नही चाहिए इसलिए सभी को समय का समर्पण पहले करने की जरूरत होगी ताकि कोई घर छूट नह जाए हर व्यक्ति का मन्दिर निर्माण में समर्पण हो जाए। कार्यक्रम में महानगर अभियान प्रमुख पंडित राजेश दवे ने बताया कि समाजसेवी व रामभक्तों द्वारा 35 लाख की घोषणा की गई। इस दौरान सुधीर दुगड़, सुनील बिश्नोई सहित संघ से जुड़े कार्यकर्ता मौजूद थे। संचालन सुभाष बिश्नोई ने किया। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/संदीप-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in