rajasthani-language-and-literature-scholar-arjun-singh-shekhawat-discusses-padma-shri-literature-practice
rajasthani-language-and-literature-scholar-arjun-singh-shekhawat-discusses-padma-shri-literature-practice

राजस्थानी भाषा और साहित्य के विद्वान अर्जुन सिंह शेखावत को पद्मश्री, साहित्य साधना पर की चर्चा

बीकानेर, 27 जनवरी (हि.स.)। राजस्थानी भाषा और साहित्य के विद्वान अर्जुन सिंह शेखावत को भारत सरकार द्वारा पद्मश्री दिए जाने की घोषणा पर यहां द इंडियन नेशनल ट्रस्ट फोर आर्ट एण्ड कल्चरल हैरिटेज (इनटैक चैप्टर बीकानेर) और रोटरी क्लब बीकानेर ने प्रसन्नता जाहिर की है। राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के पूर्व सचिव पृथ्वीराज रतनू ने बताया कि शेखावत को अकादमी द्वारा भी पूर्व में सम्मान प्राप्त हो चुका है। शेखावत राजस्थानी समारोह खीमेल (पाली) के संयोजक रह चुके हैं। इनटैक चैप्टर पाली के कन्वीनर के रुप मेें शेखावत ने गाढवाड़ की विरासत पर महत्वपूर्ण काम किया है। रोटरी के पूर्व प्रान्तपाल अरुण गुप्ता ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए बताया कि वर्ष-2019 में रोटरी क्लब बीकानेर द्वारा 'ब्रज-ऊर्मी राजस्थानी पद्य पुरस्कार' उनकी प्रसिद्ध पुस्तक 'आडावळो अरड़ावै' पर दिया गया। शेखावत मेहरानगढ़ जोधपुर द्वारा मारवाड़ रत्न पुरस्कार से भी पुरस्कृत हो चुके हैं। इनटैक चैप्टर के कोषाध्यक्ष सुनील बांठिया ने बताया कि रोटेरियन मनमोहन कल्याणी, राजेश चूरा, विनोद दम्माणी, शशिमोहन मूंधड़ा, सुनील आचार्य, सुनील गुप्ता, दिनेश आचार्य ने भी प्रसन्नता जाहिर की है। वर्चुअल बैठक में की साहित्य साधना पर चर्चा इनटैक की ओर से को-कन्वीनर नंदलाल वर्मा, हिंगलाजदान रतनू, दिनेश सक्सेना, एम.एल.जांगिड़, मनमोहन सिंह यादव, ओ.पी.शर्मा, अरविंद सिंह राठौड़, वी.एस.भेलू, शुक्लाबाला पुरोहित, डॉ. मंजूला बारठ, सुधा आचार्य ने आज की वर्चुअल बैठक में शेखावत की साहित्य साधना पर चर्चा करते हुए भारत सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया और बताया कि इस सम्मान से सम्पूर्ण राजस्थानी जगत सम्मानित हुआ है। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/संदीप-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in