Puri-Ajmer bi-weekly superfast special train will run from January 21
Puri-Ajmer bi-weekly superfast special train will run from January 21

पुरी-अजमेर द्वि.साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल रेल 21 जनवरी से चलेगी

अजमेर, 16 जनवरी(हि.स.)। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए पुरी-अजमेर-पुरी द्वि.साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा का संचालन 21 जनवरी से शुरू होगा। गाडी संख्या 02037 पुरी.अजमेर द्वि.साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा 21 जनवरी 2021 से अग्रिम आदेशों तक पुरी से प्रत्येक सोमवार व गुरुवार को 23 बजकर 05 बजे रवाना होकर तीसरे दिन 18 बजकर 55 बजे अजमेर पहुंंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 02038 अजमेर.पुरी द्वि.साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा 26 जनवरी 2021 से अग्रिम आदेशों तक अजमेर से प्रत्येक मंगलवार व गुरुवार को 18 बजकर 50 बजे रवाना होकर तीसरे दिन 14 बजकर 25 बजे पुरी पहुंंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में खुर्दा रोड, भुवनेश्वर, डेकांनल, अनुगुल, रेदाखोल, सम्भलपुर, बाडगढ रोड, बलांगीर, टिटिलागढ, कांटाबांजी, खारियार रोड, महासमुन्द, रायपुर, दुर्ग, गोंडिया, नागपुर, वर्धा, बदनेरा, अकोला, नंदूरा मलकापुर, भुसावल, जलगाॅव, अमलनेर, डोंडिचा, नंदूरबार, सूरत, वडोदरा, अहमदाबाद, साबरमती, महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, पिंडवाड़ा, फालना, रानी, मारवाड एवं ब्यावर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। हिन्दुस्थान समाचार/संतोष/संदीप-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in