north-western-railway39s-cricket-competition-drm-inaugurated
north-western-railway39s-cricket-competition-drm-inaugurated

नोर्थ वेस्टर्न रेलकर्मियों की क्रिकेट प्रतियोगिता डीआरएम ने किया शुभारंभ

जोधपुर, 03 मार्च (हि.स.)। नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉइज यूनियन द्वारा पुराना रेलवे स्टेडियम में क्रिकेट प्रीमियर लीग बुधवार से शुरू हुई। मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पाण्डेय ने इस प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉइज यूनियन के मंडल सचिव मनोज कुमार परिहार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 20 टीमें भाग ले रही है। सभी का नॉक ऑउट के आधार पर मैच का आयोजन होगा। प्रतियोगिता दस मार्च तक चलेगी। दस मार्च को फाइनल मैच होगा जिसके मुख्य अतिथि मुकेश माथुर होंगे। आज सुबह क्रिकेट प्रतियोगिता का विधिवत रूप से शुभारंभ डीआरएम गीतिका पांडेय ने किया। इस दौरान रामनिवास चौधरी, सुनील टाक, जगदीश शर्मा, मदनलाल बैरवा, जसबीर सिंह चौधरी, बजरंग सिंह राठौड़, बन्ने सिंह, मनोज शर्मा, हनुमानदास वैष्णव, ज्योतिप्रकाश माथुर, कमलेश पुरोहित, महेश उपाध्याय, गजेन्द्र सिंह सियाग, आशा खीची, विजया व्यास, परमानन्द गुर्जर, कौशल कुमार, रविन्द्र कुमार, बिलाल खां, भंवर सिंह दहिया, सलीमुदीन आदि उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश / ईश्वर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in