nine-crores-collected-from-jaisalmer-for-construction-of-shri-ram-janmabhoomi-temple
nine-crores-collected-from-jaisalmer-for-construction-of-shri-ram-janmabhoomi-temple

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए जैसलमेर से एकत्रित हुए नौ करोड़ रुपये

जैसलमेर, 21 फरवरी (हि.स.)। जैसलमेर जिले में एक माह की अवधि तक चले श्रीरा मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान में 9 करोड़ रुपये का संग्रह हुआ है। सह जिला प्रचार प्रमुख गिरिराज व्यास डावानी ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि राम भक्तों के 500 वर्षों के अनवरत संघर्ष व श्रद्धा का परिणाम है जिसके कारण आज मंदिर निर्माण में सम्पूर्ण समाज सहभागी हों रहा है। भगवान राम भारत के मन में बसते हैं। वह हमारी श्रद्धा विश्वास और आस्था में प्रकट होते हैं। सीमा जन कल्याण समिति के राजस्थान गुजरात के प्रदेश संगठन मंत्री नीम्ब सिंह ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह विश्व का सबसे बड़े जनसंपर्क अभियान के रूप में समाज में प्रतिष्ठापित हुआ है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान प्रत्येक जाति वर्ग और संप्रदाय के लोगों ने मंदिर निर्माण के लिए सामर्थ्य अनुसार धनराशि समर्पित की है। इस काम में श्रीराम मंदिर जन जागरण समिति के आह्वान पर 470 गांव में 90 हजार परिवारों तक निधि संग्रह अभियान को पहुंचाया गया। नीम्बसिंह ने बताया कि 1850 कार्यकर्ताओं और 50 महिला कार्यकर्ताओं नेअथक परिश्रम कर लक्ष्य से अधिक समर्पण राशि एकत्रित करने में मुख्य भूमिका निभाई है। उन्होंने बताया कि जिले भर में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए निधि समरू अभियान 31 दिनों में 3 चरणों में संपन्न हुआ है। पहले चरण में जनसामान्य में प्रेरणा जगाने के लिए बड़ी राशि का संग्रह किया गया। इसमें से 4 करोड रुपए का अंशदान लिया गया। बाद में तीन करोड़ रसीद के माध्यम से और दो करोड़ की राशि कूपन देकर प्राप्त की गई। जिले में लोगों ने 10 से लेकर अधिकतम 21 लाख रुपए की राशि मंदिर निर्माण के लिए समर्पित की है। उन्होंने बताया कि अब तक के सबसे बड़े जन जागरण अभियान से लोगों को जोड़ने के लिए जिले भर में दो रथो के माध्यम से 110 स्थानों पर 157 कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें करीब 23 हजार लोगों की भागीदारी रही। राम भक्तों से आने वाले समर्पण के लिए बैंक में जमा कराने के लिए जिले में 10 डिपाजिटर नियुक्त किए थे। डिपाजिटरों द्वारा प्रतिदिन का कैश जिले भर के 10 बैंकों में जमा किया गया। प्रतिदिन इस हिसाब की प्रमुख कार्यकर्ताओं द्वारा बैठकर के मॉनिटरिंग भी की जाती थी। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए वातावरण निर्माण और जनजागरण में स्थानीय पत्रकारों से मिले प्रदत सहयोग पर श्रीराम मंदिर जन जागरण समिति द्वारा उनका सम्मान व अभिनंदन किया। हिन्दुस्थान समाचार/ भाटिया/ ईश्वर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in