new-registrar-of-national-law-university-neha-giri-takes-charge
new-registrar-of-national-law-university-neha-giri-takes-charge

राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की नई कुलसचिव नेहा गिरी ने संभाला पदभार

जोधपुर, 20 अप्रेल (हि.स.)। राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में नई कुलसचिव के रूप में भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी नेहा गिरी ने मंगलवार को पदभार संभाल लिया। नेहा गिरी द्वारा राष्ट्रीय विधि जोधपुर में कुलसचिव के रूप में पद सम्भाले जाने के बाद जोधपुर में अब चार महिला कुलसचिव हो गई है। नेहा गिरी के अलावा पुलिस विश्वविद्यालय जोधपुर में वंदना सिंघवी, आयुर्वेद विश्वविद्यालय जोधपुर में में सीमा कविया और जयनारायण व्यास जोधपुर में चंचल वर्मा कुलसचिव के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। गौरतलब है कि पिछले दिनों जारी हुई आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची में भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी नेहा गिरी को जोधपुर के राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में कुलसचिव के पद पर नियुक्त किया गया था। मंगलवार को उन्होंने अपने नए दायित्व को संभाल लिया। पद संभालने के बाद उन्होंने विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ पूनम सक्सेना से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान विद्यालय के वर्तमान हालात के अलावा विभिन्न पहलुओं पर आपस में चर्चा हुई। बता दे कि नेहा गिरी जोधपुर में उपखंड अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी है। उपखंड अधिकारी रहते हुए नेहा गिरी ने बुजुर्गों के भरण पोषण कानून को कारगर तरीके से लागू करने में अहम भूमिका निभाई थी और माता-पिता को परेशान करने वाली संतानों को सही राह पर लाने का काम किया था। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वर्ष 2010 में विशेष रूप से कानून बनाया था। इसके अलावा नेहा गिरी कई जिलों में कलेक्टर भी रह चुकी है। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/संदीप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in