mp-gehlot-inspected-research-areas-of-kajri
mp-gehlot-inspected-research-areas-of-kajri

सांसद गहलोत ने किया काजरी के शोध क्षेत्रों का अवलोकन

जोधपुर, 21 जून (हि.स.)। काजरी के शोध क्षेत्रों का राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत ने अवलोकन किया। उन्होंने शोध परियोजनाओं, शुष्क क्षेत्रों में कृषि के विकास की तकनीकियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंनें खजूर के शोध क्षेत्र में खजूर की विभिन्न किस्मों के बारे में जानकारी ली तथा पेड़ों पर लदकद लाल सुर्राख मीठी खजूर का जायका भी लिया। उन्होंने शुष्क क्षेत्रों मे कृषि के विकास के लिए विकसित विभिन्न प्रौद्यौगिकियों, बाजरा में मूल्य सवंर्धित कर बनाये गये बाजरा बिस्कट एवं चॉकलेट से बने उत्पादकी सहराना की। उन्होंने कहा कि किसानों एवं युवाओं को प्रशिक्षण देकर उनकी कौशलता में वृद्धि करें ताकि वे स्वरोजगार प्राप्त कर सके। उन्होंनें कहा कि किसान की आय को बढाने में संस्थान की तकनीकी बेहतर है। उन्होंनें शोध कार्यो के लिए वैज्ञानिकों को बधाई दी। काजरी निदेशक डॉ. ओपी यादव ने संस्थान में चल रही शोध परियोजनाओं एवं उपलब्धियों, नवीनतम कृषि तकनीकियों,संरक्षित खेती, पॉली हाउस में सब्जी उत्पादन, बाजरा से तैयार विभिन्न उत्पाद के बारे में जानकारी दी। उन्होंनें कहा कि खेती को लाभकारी बनाने एवं किसानों की आय बढाने के लिए संस्थान ने अनेक तकनीकियां एवं कृषि मॉडल विकसित किये है। कृषि व्यवसाय अभिपोषण केन्द्र द्वारा किसानों, युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाता है ताकि वे स्वयं अपना उद्योग स्थापित कर अधिक लाभ ले सकें। उन्होंने संस्थान के प्रादेशिक अनुसंधान केन्द्र लेह लद्दाख ठण्डे रेगिस्तान में चल रहे शोध कार्यों, गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। विभागाध्यक्षडॉ. प्रवीण कुमार एवं डॉ. अकथ सिंह ने बताया कि खजूर की एडीपी-1 किस्म से भरपूर उत्पादन मिल रहा है तथा पश्चिमी राजस्थान में इसके अच्छे परिणाम मिले है। उन्होंनें शुष्क फलोउद्यानिक के बारे में भी जानकारी दी। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश / ईश्वर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in