more-than-ten-thousand-families-of-jaisalmer-district-took-a-pledge-to-protect-the-environment
more-than-ten-thousand-families-of-jaisalmer-district-took-a-pledge-to-protect-the-environment

जैसलमेर जिले के दस हजार से अधिक परिवारों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया

जैसलमेर, 05 जून(हि.स.)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संघ की पर्यावरण गतिविधि के आह्वान पर प्रकृति पूजन कार्यक्रम में वृक्षों का पूजन व वृक्षारोपण के साथ जैसलमेर जिले भर में 10 हजार से अधिक परिवारों में यह कार्यक्रम सपरिवार सम्पन्न कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। सभी ने अपने घर व खेत में उपलब्ध वृक्ष का पूजन किया।अनेक स्थानों पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी किया। प्रकृति वंदन कार्यक्रम में अनेक सामाजिक संस्थाओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।तथा सभी से आह्वान किया कि हमें पर्यावरण की रक्षा के लिए अधिक से अधिक मात्रा में वृक्षारोपण अवश्य करना चाहिए। सीमा जन छात्रावास में सीमाजन कल्याण समिति के प्रदेश संगठन मंत्री निम्बसिंह व जिला प्रचारक गिरधारी लाल, विभाग बौद्धिक शिक्षण प्रमुख जेठू दान ने बरगद का वृक्ष लगाकर प्रकृति वंदन कार्यक्रम में भाग लिया एवं पर्यावरण गतिविधि के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया। गतिविधि के जिला संयोजक डॉ उमेश कुमार ने कहा कि आगामी दिनों में औषधीय पौधे गिलोय के साथ पर्यावरण मे ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाने वाले नीम, पीपल व बरगद के पेड़ लगाने का वन विभाग के सहयोग से हरित घर, हरित ग्राम को लेकर अभियान चलाया जाएगा जिसका आज वृक्षारोपण कर शुभारंभ किया। गिलोय के 250 पौधे सीमा सुरक्षा बल को भेंट किए। पर्यावरण दिवस पर गिलोय रोपण अभियान के तहत प्रथम दिन पहली तैयार पौध को जवानों के लिए सीमा पर बीओपी पर लगाने हेतु प्रदेश संगठन मंत्री निम्बसिंह ने दक्षिणी सेक्टर के प्रशासनिक अधिकारी कमांडेंट अरविंद कुमार को भेंट किए। बीएसएफ ने इसके लिए सीमाजन कल्याण समिति के कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। गिलोय उपयोग के पत्रक का हुआ विमोचन। गिलोय के उपयोग की जानकारी हेतु गिलोय के पौधे के साथ सभी को पत्रक भी दिया जाएगा। सीमाजन कल्याण समिति के जिला सह मंत्री भूरसिंह बिदा ने बताया कि इस पत्रक का दक्षिणी सेक्टर के प्रशासनिक अधिकारी कमांडेंट अरविंद कुमार ने विमोचन किया। उन्होंने कहा कि यह अभियान सभी को अच्छा लाभ प्रदान करेगा।सात जून को बीएसएफ के उतरी सेक्टर को गिलोय भेंट की जाएगी। बीएसएफ को गिलोय का निशुल्क वितरण किया जा रहा है 10 जून से जैसलमेर शहर में होगा गिलोय वितरण दस जून से जैसलमेर शहर की ग्यारह बस्तियों में केन्द्र बनाकर गिलोय का वितरण किया जाएगा।नगर कार्यवाह मुकेश कुमार ने बताया कि इसके लिए केंद्र तय कर लिए हैं। गिलोय की पौध तैयार होते ही शहर में हर घर में उपलब्ध करवाई जाएगी। जिन घरों में वृक्षारोपण के लिए खाली जगह है वहां प्राथमिकता से गिलोय रोपण करवाया जाएगा। गिलोय के पौधे का न्यूनतम दस रूपए शुल्क का भी निर्धारण किया है। हिन्दुस्थान समाचार/चंद्रशेखर/संदीप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in