सावन का सोमवार व हरियाली अमावस्या पर हो रहे हैं धार्मिक अनुष्ठान
सावन का सोमवार व हरियाली अमावस्या पर हो रहे हैं धार्मिक अनुष्ठान

सावन का सोमवार व हरियाली अमावस्या पर हो रहे हैं धार्मिक अनुष्ठान

जोधपुर, 20 जुलाई (हि.स.)। शिवालयों में अभिषेक व आरती के साथ साथ हरियाली अमावस्या को लेकर भोलेनाथ का हरित शृंगार किया गया। इस बार सावन मास के तीसरे सोमवार व हरियाली अमावस्या एक साथ होने का संयोग बना है। ऐसा संयोग बीस साल बाद आया है। कई मंदिरों में फूल पत्तियों से विशेष शृंगार किया गया। जूना खेड़ापति मंदिर, सिद्धनाथ, रातानाडा शिवमंदिर सहित अन्य बड़े मंदिरों में पुजारी अपने स्तर पर जलाभिषेक, रूद्राभिषेक व दुग्धाभिषेक के साथ पूजा अर्चना की। शहर के भीतरी इलाके में प्राचीन अचलनाथ मंदिर में आज तीसरे सोमवार को भी आरती व अभिषेक करने के साथ श्रद्धालुओं को सीमित संख्या में बारी बारी से दर्शन की अनुमति दी गई। मंदिरों में न बम बम भोले गूंजा और न ही हर हर महादेव। वहीं घरों में भोलेनाथ को रिझाने के लिए भगवान शिव के चित्र पर भांग, विल्पपत्र आदि चढ़ाए जा रहे हैं। स्नान के बाद दानपुण्य: हरियाली व सोमवती अमावस्या होने के कारण शहर के पवित्र जलाशयों में स्नान किया गया और सवेरे से ही दान पुण्य का काम जारी है। इस बार 20 साल बाद हरियाली और सोमवती अमावस्या एक ही दिन मनाई जा रही है। हरियाली अमावस्या को प्रति वर्ष लोग अपने परिवार के साथ शहर के बागबगीचों में जाकर सामूहिक भोजन करते हैं। लेकिन इस बार कोरोना के कारण ऐसा नहीं हो सका। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/संदीप-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in