marwar-stricken-with-sultry-heat-sweating
marwar-stricken-with-sultry-heat-sweating

उमस गर्मी से मारवाड़ त्रस्त, छूट रहे पसीने

जोधपुर, 14 जून (हि.स.)। दक्षिण पश्चिम मानसून अपने निर्धारित गति से आगे बढ़ रहा है। जल्द ही इसके पूरे देश की 80 फीसदी हिस्सों में छाने का अनुमान है। मगर इस बीच प्रदेश सहित मारवाड़ भीषण गर्मी और उमस की मार झेल रहा है। पसीने से तरबतर हो रहे लोगबाग परेशान है। कूलर पंखे भी फे ल हो रहे है। मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी व बारिश की संभावना व्यक्त की है। मारवाड़ में मंगलवार से मौसम बदलने का पूर्वानुमान लगाया गया है। आंधी बारिश के बाद गर्मी व उमस से कुछ राहत मिल सकती है। इधर भीषण गर्मी व उमस की मार झेल रहे लोगों को डिस्कॉम का कोप भी झेलना पड़ रहा है। बिजली कटौती से कोढ में खाज का काम कर रही है। बिजली कटौती से भी शहरवासी परेशान हो उठे है। सोमवार को आसमां में बादलों की आवाजाही बनी है। हवा की गति मंद पडऩे से उमस और बढ़ गई है। हालांकि भारतीय मौसम विभाग की मानें तो मानसून के मारवाड़ में पहुंचने में आठ दस का समय लग सकता है। अभी मानसून निर्धारित गति से बढ़ रहा है। हवा का दबाव बने रहने से इसके जल्द ही प्रदेश में प्रवेश करने संभावना भी बनी है। पिछले चार-पांच दिन से सूरज की तपन बढ़ गई। सोमवार सुबह से आसमान में बादलों की टुकडिय़ां दिखाई दीं। धूप में तीखापन और हवा में गर्माहट बनी हुई है। लोग पसीने से तरबतर हो रहे हैं। छितराए बादलों की मौजूदगी में गर्मी धीरे-धीरे बढ़ रही है। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/संदीप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in