martyrdom-day-of-5th-guru-of-sikhs-arjun-dev-celebrated
martyrdom-day-of-5th-guru-of-sikhs-arjun-dev-celebrated

सिखों के पांचवें गुरु अर्जुन देव का शहीदी दिवस मनाया

जोधपुर, 14 जून (हि.स.)। सिखों के पांचवें गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस के उपलक्ष में आनंद सिनेमा के पास स्थित गुरुद्वारे में संगत का आयोजन किया गया। इस दौरान यहां पर पूरे विश्व के कल्याण और कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए अरदास भी की गई। गुरुद्वारा में सुबह सुखमणि साहिब के पाठ संपन्न हुए। इसी के साथ शबद कीर्तन अरदास के कार्यक्रम हुए। इस मौके गुरु अर्जुन देव के जीवन चरित्र व उनके शहीद होने के बारे में बताया गया। शहर में कई स्थानों पर ठंडी शर्बत की छबील लगाई गई। कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं व राहगीरों को श्रद्धा भाव से शर्बत पिलाया। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/ ईश्वर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in