many-programs-will-be-held-on-saturday-on-bose39s-birth-anniversary
many-programs-will-be-held-on-saturday-on-bose39s-birth-anniversary

बोस की जयंती पर शनिवार को होंगे कई कार्यक्रम

जयपुर, 22 जनवरी (हि.स.)। भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन के महान प्रणेता नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की जयंती के अवसर पर शनिवार (23 जनवरी) को प्रदेश, जिला एवं ब्लॉक स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रात: 11 बजे पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसजन, जयपुर शहर एवं जयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटियों के निवृतमान पदाधिकारी, अग्रिम संगठनों के निवृतमान पदाधिकारी, विभिन्न विभागों व प्रकोष्ठों के निवृतमान पदाधिकारियों सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/ ईश्वर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in