mahila-morcha-state-president-mundra-tied-up-with-the-rape-victim
mahila-morcha-state-president-mundra-tied-up-with-the-rape-victim

महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष मूंदड़ा ने बंधाया दुष्कर्म पीडि़ता को संबल

जयपुर, 20 फरवरी (हि.स.)। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अलका मूंदड़ा ने शनिवार को जयपुर के जे.के. लोन अस्पताल में भर्ती 6 साल की मासूम से मुलाकात कर परिवार को हौंसला दिया। पिलानी में मासूम को अगवा कर दुष्कर्म किया गया था। डॉ. अलका मूंदड़ा ने मासूम के परिवार को आश्वस्त कराया कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जाएगी। इस दौरान डॉ. मूंदड़ा के साथ में महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष जयश्री गर्ग, प्रदेश मंत्री दीपा नाथावत, प्रदेश मीडिया प्रभारी स्नेहा कांबोज, राजस्थान केश कला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष मोहन मोरवाल इत्यादि उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/ ईश्वर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in