lord-suryadev39s-procession-procession-on-surya-saptami
lord-suryadev39s-procession-procession-on-surya-saptami

सूर्य सप्तमी पर भगवान सूर्यदेव की निकली शोभायात्रा

जयपुर,19 फरवरी (हि.स.)। राजधानी जयपुर में सूर्य उपासना का पर्व सूर्य सप्तमी के मौके पर शहर के प्राचीन सूर्य मंदिरों में पंचामृत से अभिषेक सहित कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए। गलता घाटी स्थित सूर्य मंदिर में पं.श्यामसुंदर शर्मा के सान्निध्य में भगवान का पंचामृत अभिषेक कर नवीन पोशाक धारण करवाई गई। इससे पूर्व सुबह लाल चंदन, दूध और पंचामृत से अभिषेक किया गया। इसके बाद सूर्यदेव के विग्रह को पालकी में विराजमान कर गलता गेट तक ले जाया गया। यहां से शोभायात्रा के रूप में सूर्यदेव की सवारी रवाना हुई। भगवान सूर्यदेव की स्वर्णजडित रथ के साथ यात्रा सूरजपोल बाजार,रामगंज चौपड़ से होकर दोपहर तक छोटी चौपड़ पहुंची। यहां देवालय संरक्षण समिति के अध्यक्ष गलता पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशाचार्य सहित अन्य संत-महंत शोभायात्रा की आरती उतारी। इधर आराध्य देव गोविंद देव जी मंदिर में सूर्य सप्तमी पर ठाकुर जी का मंगला झांकी के बाद पंचामृत अभिषेक किया गया। इस दौरान ठाकुर जी को नवीन केसरिया रंग की पोशाक धारण कराई गई और विशेष शृंगार किया गया। ठाकुर जी को खीर मालपुए का भोग लगाया गया। जलेब चौक स्थित सूर्य मंदिर में अभिषेक हुए। इसके बाद भगवान भास्कर की आरती की गई। सात घोड़ों के रथ पर झांकी सजाई गई। दोपहर में आदित्य स्त्रोत का पाठ व भजन-कीर्तन होगा। उधर, क्रीड़ा भारती की ओर से सूर्य रथ सप्तमी पर शरीर को स्वस्थ रखने एवं योग के प्रति जागरूकता के लिए सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। हिन्दुस्थान समाचार/दिनेश/संदीप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in