life-imprisonment-for-accused-of-raping-a-minor
life-imprisonment-for-accused-of-raping-a-minor

नाबालिग से दुष्कर्म के अभियुक्त को आजीवन कारावास

जयपुर, 19 फरवरी (हि.स.)। जिले की पॉक्सो मामलों की विशेष अदालत ने नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त संपत सिंह को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही अदालत ने सीकर निवासी 23 वर्षीय इस अभियुक्त पर दो लाख रुपए का हर्जाना भी लगाया है। अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक विजया पारीक ने अदालत को बताया कि पीडिता और अभियुक्त की पुरानी पहचान थी। एक अगस्त 2017 की देर रात अभियुक्त ने पीडिता को धमकी देकर घर के बाहर बुलाया। इसके बाद अभियुक्त उसे नशीली चीज सुंघाकर अपने साथ ले गया। सुबह कमरे में होश आने पर पीडिता को अपने साथ दुष्कर्म की जानकारी मिली। वहीं यहां से अभियुक्त उसे कई दूसरे स्थानों पर ही ले गया और दुष्कर्म किया। दूसरी ओर पीडिता के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर पीडिता को बरामद किया। हिन्दुस्थान समाचार/ पारीक/ ईश्वर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in