last-rites-of-foreign-tourist-took-place-after-24-days
last-rites-of-foreign-tourist-took-place-after-24-days

24 दिनों बाद हुआ विदेशी पर्यटक का अन्तिम संस्कार

जोधपुर, 19 फरवरी (हि.स.)। हिन्दू सेवा मण्डल के कार्यकर्ताओं द्वारा 24 दिनों बाद विदेशी पर्यटक के शव का अन्तिम संस्कार किया। भारत भ्रमण पर आए इस दक्षिण अफ्रीकी नागरिक की नागौर में तबीयत खराब हो गई थी। बाद में उसे नागौर से जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल रैफर किया गया लेकिन उसकी 26 जनवरी को उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस उप अधीक्षक नूर मोहम्मद ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका रहने वाला 60 साल का पॉल पेटर्स जैकॉब्स जनवरी में भारत भ्रमण पर आया था। तब नागौर जिले के शंखवास क्षेत्र में गया। सेवाभावी होने से वह फुटपाथी लोगों की सेवा में भी लगा रहा। नागौर में सुशील नाम के शख्स के साथ वह रहा था। वह बीच में नागौर से कहीं और चला गया फिर बाद में वापस नागौर आ गया। शंखवास में वह फिर सुशील के साथ समय बिताने लगा। इस बीच उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। तब उसे नागौर के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बाद में जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में रैफर किया गया लेकिन 26 जनवरी को उसकी मौत हो गई। नागौर के शंखवास निवासी सुरेश कुमार की तरफ से इस संबंध में शास्त्रीनगर थाने में मर्ग की रिपोर्ट दी गई। शुक्रवार को शास्त्रीनगर पुलिस की मौजूदगी में सिवांची गेट स्थित हिन्दू सेवा मण्डल जोधपुर के स्वर्गाश्रम पर मण्डल सचिव विष्णुचन्द्र प्रजापत, संस्कार मंत्री राकैश गौड, सेवादार राजेन्द्र की देखरेख में हिन्दू संस्कृति के अनुसार अन्तिम संस्कार किया गया। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश / ईश्वर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in