kuldeep-dhankhar-returns-to-bjp
kuldeep-dhankhar-returns-to-bjp

कुलदीप धनखड़ की भाजपा में वापसी

जयपुर, 22 जून (हि.स.)। भाजपा के पूर्व महामंत्री कुलदीप धनखड़ ने मंगलवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने धनखड़ को दुपट्टा पहनाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई। इस मौके पर धनखड़ ने कहा कि बहुत पुराने समय से पार्टी के साथ जुड़ा हुआ हूं। पार्टी के कई पदों पर भी काम किया है। कुछ परिस्थितियों के कारण पार्टी छोड़ी। पार्टी में काम करने के लिए अब घर वापसी हुई है। गौरतलब है कि पूर्व महामंत्री कुलदीप धनखड़ पार्टी में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी के साथ काम कर चुके हैं। धनखड़ ने विराटनगर विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ा था, उस दौरान उन्होंने भाजपा छोड़ी थी। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/ ईश्वर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in