kovid-19-second-wave-police-and-administration-strict-four-gyms-and-school-seas
kovid-19-second-wave-police-and-administration-strict-four-gyms-and-school-seas

कोविड-19 दूसरी लहर: पुलिस व प्रशासन सख्त, चार जिम और स्कूल सीज

जोधपुर, 06 अप्रैल (हि.स.)। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर तेजी पर है। लापरवाह हो रहे लोगों में यह तेजी से बढ़ रहा है। इसे सख्ती से रोकने के जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सजगता पर है। मंगलवार को चार जिम सेंटरों और एक निजी स्कूल को सीज कर दिया गया। स्कूल में बच्चों को पढ़ाया जा रहा था। जबकि नौवीं तक बच्चों को स्कूल पढ़ाने में मनायी हो रखी है। प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर को नियंत्रित करने के लिए राज्य सरकार ने कुछ सख्त उपाय की घोषणा की थी। इसके तहत स्कूलों में कक्षा एक से नौ तक की कक्षाओं पर रोक लगा दी गई थी। साथ ही जिम व स्वीमिंग पूल की गतिविधियों पर भी आगामी पंद्रह दिन तक रोक लगा दी गई। शहर में मंगलवार को सुबह से जिला प्रशासन की ओर से गठित संयुक्त टीम ने विभिन्न स्कूलों व जिम सेंटरों का निरीक्षण कर जांच की। तब चार जिम सेंटर संचालित होते पाए गए। इस पर इन सभी जिम को सीज कर इनके संचालकों को पाबंद किया गया। वहीं एक स्कूल भी खुला पया गया। इसमें सभी कक्षाएं नियमित चल रही थी। बाद में सभी बच्चों को घर भेज स्कूल को सीज कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि नगर निगम उत्तर व दक्षिण की ओर से चलाए जा रहे मास्क-अप अभियान के तहत रात 9 बजे बाद खुले 4 प्रतिष्ठान सीज किए गए थे। इधर, कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए उत्तर व दक्षिण निगम ने 4700 मास्क भी वितरित किए। मास्क नहीं पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं करने वाले 333 लोगों के चालान काटकर 40 हजार 344 रुपए का जुर्माना भी वसूला गया था। पुलिस भी सख्ती पर उतरी: कमिश्नरेट पुलिस भी पूर्णतय सख्ती पर उतर आई है। मंगलवार शाम से इसमें और तेजी देखी जा सकती है। बाजारों को समय पर बंद करवाने से लेकर लोगों में जागरूकता के तहत पुलिस के आलाधिकारियों ने आज बैठक कर व्यूह रचना की। पुलिस के आलाधिकारियों ने राज्य सरकार के दिशा निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के कड़े कदम उठाने पर अब जोर दिया है। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/ ईश्वर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in