inspired-to-get-vaccine-installed-by-promoting-the-song
inspired-to-get-vaccine-installed-by-promoting-the-song

गीत के प्रचार से कर रहे वैक्सीन लगवाने को प्रेरित

जोधपुर, 08 अप्रैल (हि.स.)। कोरोना वैक्सीन के प्रति जागरूकता के लिए जोधपुर नगर निगम उत्तर के वार्ड संख्या 27 के पार्षद सुरेश जोशी ने गीत तैयार किया है। इसके जरिये आमजन में जागरूकता फैलाई जा रही है। इस गीत से शहर के भीतरी क्षेत्रों में कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए प्रसार प्रचार किया जा रहा है। पार्षद सुरेश जोशी ने बताया कि इस गीत को राजस्थानी थीम पर तैयार किया गया है जिसके गीतकार गुरु गोविंद कल्ला है और संगीत व आवाज अनिल पुरोहित महादेव ने दी है। इस गीत का उद्देश्य लोगों में कोरोना वैक्सीन का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने और वैक्सीन लगाकर अपने आप को सुरक्षित करना है। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश / ईश्वर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in