hundreds-of-liters-of-water-shed-due-to-negligence-of-water-department-employee
hundreds-of-liters-of-water-shed-due-to-negligence-of-water-department-employee

जलदाय विभाग के कर्मचारी की लापरवाही के चलते बहा सैकड़ों लीटर पानी

चितौड़गढ़, 11 फरवरी (हिस)। शहर के प्रतापनगर क्षेत्र में जलदाय विभाग के कर्मचारी की लापरवाही के चलते सैकड़ों लीटर पानी व्यर्थ सड़कों पर बह गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार चित्तौड़गढ़ शहर के प्रतापनगर क्षेत्र में पानी की टंकी में कई जगहों से लाकर पानी भरा जाता है। ड्यूटी पर कर्मचारी भी नियुक्त किया जाता है पर कर्मचारियों की लापरवाही समय-समय पर सामने आती है। ऐसा ही मामला गुरुवार को सामने आया जब शाम को नीचे वाली टंकी ओवरफ्लो हो गई तथा कर्मचारी मौके पर नहीं था। इसके चलते सैकड़ों लीटर पानी व्यर्थ ही सड़कों पर बह गया। इसकी जानकारी आसपास के क्षेत्र वासियों को मिली तो उन्होंने इसकी सूचना जलदाय विभाग के अधिकारियों को दी। जलदाय विभाग के अधिकारियों को सूचना देने के बाद एक अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे तथा उन्होंने सप्लाई बंद की, तब जाकर पानी बंद हुआ। इतनी देर में काफी पानी बह चुका था। बरहाल चित्तौड़गढ़ में इस बार कम बरसात के चलते पेयजल की किल्लत महसूस होगी। इसको लेकर राज्य सरकार व जिला प्रशासन कई योजनाएं चलाकर पेयजल की आपूर्ति के अभियान में लगा है। ऐसा में जलदाय विभाग के कर्मचारी की लापरवाही आने वाले समय में शहरवासियों पर भारी पड़ सकती है। हिंदुस्तान समाचार/अखिल/ ईश्वर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in