heat-rises-in-marwar-suryadev-fires-up-mercury-at-34-degrees
heat-rises-in-marwar-suryadev-fires-up-mercury-at-34-degrees

मारवाड़ में तपन बढ़ी, सूर्यदेव उगलने लगे आग: पारा 34 डिग्री पर

जोधपुर, 25 फरवरी (हि.स.)। मारवाड़ में गर्मी दस्तक दे चुकी है। पिछले एक सप्ताह में माघ में फाल्गुन-चैत्र सी गर्माहट महसूस हो रही है। कई जगह दिन में पंखे भी चलने शुरू हो गए है। दिन में तेज धूप के कारण यहां तापमान भी बढ़ रहा है। शुक्रवार को यहां अधिकतम 34 और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्शियस तापमान दर्ज किया गया। हर साल फरवरी के अंत तक ठंडक बनी रहती है लेकिन इस बार फरवरी के दूसरे पखवाड़े के शुरू होते ही मौसम में गर्माहट महसूस होने लग गई थी। अब दिन में गर्म कपड़े नहीं सुहा रहे। गुरुवार सुबह से धूप का तीखापन परेशान करने लग गया। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि ग्लोबल वार्मिंग से मौसम असामान्य बनता जा रहा है। जिन स्थानों पर कम बरसात होती थी वहां अतिवृष्टि और बाढ़ आ रही है। पिछले साल बिहार, झारखंड में आई बाढ़ और हाल में उत्तराखंड के चमौली में ग्लेशियर टूटना इसका परिचायक है। मौसम परिवर्तन के साथ अब धीरे धीरे सर्दी का असर खत्म हो रहा है। मारवाड़ में दिन का तापमान 33 डिग्री से ऊपर चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अब दिन के साथ रात्रि के तापमान में भी बढ़ोत्तरी की संभावना है। दिन में जोधपुर शहर तपने लगा है। वहीं रात का तापमान भी अब बढ़ता जा रहा है। दिन में तेज धूप निकलने से ऐसा महसूस हो रहा है मानो मार्च-अप्रैल का महीना चल रहा हो। आलम ये है कि सुबह 11 बजने के बाद से ही लोग धूप से बचने का प्रयास करते हैं। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/संदीप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in