Governor mourns the death of former Gujarat Chief Minister
Governor mourns the death of former Gujarat Chief Minister

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर राज्यपाल ने जताया शोक

जयपुर, 09 जनवरी (हि.स.)। राज्यपाल कलराज मिश्र ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री माधव सिंह सोलंकी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपनी शोक संवेदना में दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। उल्लेखनीय है कि गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री माधव सिंह सोलंकी का शनिवार को 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। सोलंकी कांग्रेस के बड़े नेता थे और चार बार गुजरात के मुख्यमंत्री रह चुके थे। सोलंकी का जन्म 30 जुलाई 1927 में एक कोली परिवार में हुआ था। वह भारत के विदेश मंत्री भी रह चुके थे। हिन्दुस्थान समाचार/ ईश्वर/संदीप-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in