governor-kalraj-mishra-praised-scout-activities-of-bikaner-district
governor-kalraj-mishra-praised-scout-activities-of-bikaner-district

राज्यपाल कलराज मिश्र ने बीकानेर जिले की स्काउट गतिविधियों को सराहा

बीकानेर, 12 फरवरी (हि.स.)। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड के मुख्य संरक्षक राज्यपाल कलराज मिश्र ने शुक्रवार को वेबीनार के माध्यम से राज्य स्तरीय स्काउट गाइड समीक्षा बैठक को संबोधित को किया। उन्होंने बैठक में राज्य अध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी, स्टेट चीफ कमिश्नर जे सी महान्ति, राज्य सचिव रविनन्दन भनोत एवं राज्य पदाधिकारियों सहित सभी जिलों के सर्कल ऑर्गेनाइजर से सवंाद स्थापित किया। अपने उदबोधन में राज्यपाल ने सभी को संविधान की पालना की शपथ दिलाई साथ ही कहा कि स्काउट गाइड संगठन विश्व का सबसे बडा वर्दीधारी संगठन है, जो विश्व बंधुत्व की भावना से समाज सेवा में लगा है। युवाओं सर्वागीण विकास में सहायक स्काउट गाइड गतिविधियों से सभी बालक बालिकाओं को जोडऩा चाहिए। सहायक राज्य संगठन आयुक्त मानमहेन्द्रसिंह भाटी के अनुसार राज्यपाल कलराज मिश्र ने बीकानेर जिले की स्काउट गाइड गतिविधियों, नेशनल ग्रीन कोर गतिविधि, कोरोना के समय किये गये कार्य, फिट इण्डिया के अन्र्तगत की गई गतिवधियों की जानकारी सी ओ स्काउट जसवन्तसिंह राजपुरोहित से प्राप्त करते हुए निरन्तरता की कामना की। बीकानेर में की जा रही एडवेंचर गतिविधियों, नशामुक्ति अभियान के अन्र्तगत साईकिल रैली, मण्डल प्रशिक्षण केन्द्र आदि को भी बैठक में सराहा गया। सहायक राज्य संगठन आयुक्त गाइड संतोष निर्वाण, सी ओ गाइड ज्योतिरानी महात्मा, सुभिता गिल सी ओ गाइड झुंझुनू भी इस अवसर पर अटल सेवा केन्द्र जनसुनवाई कक्ष में उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/ ईश्वर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in