gandhi-memory-garden-will-be-the-center-of-tourist-attraction
gandhi-memory-garden-will-be-the-center-of-tourist-attraction

पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र होगा गांधी स्मृति उद्यान

अजमेर, 12 फरवरी(हि.स.)। अजमेर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा हरिभाऊ उपाध्याय नगर ; विस्तार में गांधी स्मृति उद्यान का निर्माण कार्य आरंभ हो गया है। उद्यान के बनने के बाद शहर के विकास के साथ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इसके पूर्ण होने की प्रस्तावित तिथि 1 फरवरी 2022 है। जिला कलेक्टर एवं अजमेर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित ओर नगर निगम आयुक्त एवं अजमेर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉण् खुशाल यादव ने गांधी स्मृति उद्यान में पैरामैट्रिक डिजाइन का आधुनिक भवन बनाया जा रहा है। हरिभाऊ उपाध्याय नगर ; विस्तार में 14 हजार 600 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में 6ण्87 करोड़ की लागत से बनने वाले उद्यान का निर्माण कार्य आरंभ हो गया है। चिन्हित किए गए स्थान पर जंगली झाड़ियां हटाने के साथ चार दीवारी का निर्माण कार्य शुरू कर लगभग पूर्ण हो गया है। अन्दर की ओर बनने वाले टॉयलेट ब्लॉक एवं फव्वारा का कार्य प्रगति पर है। चारों ओर है प्राकृतिक वातावरण हरिभाऊ उपाध्याय नगर ; विस्तार कॉलोनी में आस.पास चारों ओर पहाड़ हैं एवं प्राकृतिक वातावरण के साथ हरियाली है। यहां पर गांधी स्मृति उद्यान बनने से प्राकृतिक सौन्दर्य बढ़ेगा। इससे पयर्टन का बढ़ावा मिलेगा और ट्यूरिस्ट की आवाजाही बढ़ेगी। इस प्रोजेक्ट में प्राकृतिक चट्टानों के मूल स्वरूप को बरकरार रखा गया है। इससे उद्यान की सुन्दरता बढ़ेगी। यहां का प्राकृतिक नजारा देखते ही बनेगा। मानसून के दौरान यहां की प्राकृतिक छटा देखते ही बनती है और पहाड़ों पर बरसाती झरने गिरते नजर आते हैं। ऐसे में यहां पर बनने वाले गांधी स्मृति उद्यान में घूमने आने वालों का तांता लगा रहेगा। उद्यान बनने के बाद बापू के जीवन दर्शन से रू.ब.रू होंगे। ऐसा होगा गांधी स्मृति उद्यान यहां पर पैरामैट्रिक डिजाइन का आधुनिक भवन बनाया जाएगा। जिसमें प्रदार्शनी इन्टरप्रिटेशन सेंटर, लाइब्रेरी एवं कैफेटेरिया की सुविधाएं होंगी। इस उद्यान में महात्मा गांधी जी के जीवन चरित्र से जुड़ी स्टेच्यू लगाई जाएगी। यहां पर डांडी यात्रा का चित्रण किया जाएगा। उद्यान में चरखा चलाते, चरण पादूका एवं तीन बंदर पर्यटकों के लिए खास होंगे। ऊंचाई से देखने पर गांधी जी की आकृति नजर आएगी। गांधी स्मृति उद्यान में गांधी जी के जीवन से संबंधित सेल्फी पाइंट बनाए जाएंगे। हिन्दुस्थान समाचार/संतोष/ ईश्वर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in