former-chief-minister-raje-blames-govind-devji-and-kale-hanuman39s-temple
former-chief-minister-raje-blames-govind-devji-and-kale-hanuman39s-temple

पूर्व मुख्यमंत्री राजे ने लगाई गोविन्द देवजी व काले हनुमान के मंदिर की देहरी पर धोक

जयपुर, 28 फरवरी (हि. स.)। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने रविवार को जन-जन के आराध्य गोविन्द देवजी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की ख़ुशहाली की कामना की। बाद में राजे ने चांदी की टकसाल स्थित काले हनुमान जी के भी दर्शन किए और पूजा की। इस दौरान उनके साथ सांसद रामचरण बोहरा, पूर्व मंत्री व विधायक काली चरण सराफ, विधायक अशोक लाहोटी, पूर्व प्रदेशअध्यक्ष अशोक परनामी, पूर्व मंत्री राजपाल शेखावत, पूर्व मंत्री कैलाश वर्मा, पूर्व विधायक सुरेन्द्र पारीक, पूर्व विधायक मोहन लाल गुप्ता भी रहे। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/ ईश्वर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in