for-the-first-time-in-the-world-millions-of-invitations-will-be-given-in-the-amazing-and-supernatural-huge-yagna
for-the-first-time-in-the-world-millions-of-invitations-will-be-given-in-the-amazing-and-supernatural-huge-yagna

विश्व में पहली बार अद्भुत एवं अलौकिक विशाल यज्ञ में दी जाएंगी लाखों आहूतियां

बीकानेर, 22 मई (हि.स.)। विश्व में पहली बार तमिलनाडू स्थित कृष्णगिरी धाम में अद्भुत एवं अलौकिक धार्मिक कार्यक्रम 14 जुलाई से लेकर 23 जुलाई तक संपन्न होगा। कृष्णगिरी के पीठाधीश्वर सर्वधर्म दिवाकर यतिवर्य सिद्धमुखी डॉ. वसंत विजय महाराज की पावन निश्रा में विशाल यज्ञ में लाखों आहूतियां दी जाएंगी। इस चमत्कारी एवं पवित्र यज्ञ के लिए कृष्णगिरीधाम में मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञशाला निर्माण के पूर्व भूमिपूजन किया गया। मां पद्मावती के परम् उपासक वसंत विजय म.सा. के सानिध्य में विश्व का ऐसा अद्भुत आयोजन होने जा रहा है जिसमें कई अद्भुत आकर्षक एवं पवित्र सामग्रियों को यज्ञ की आहूति में डाला जाएगा। देशवासियों की समृद्धि, अच्छा स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की दृष्टि से यह महाआयोजन हो होगा। इसी के साथ महालक्ष्मी धन कुबेर के साथ भगवान धन्वंतरि की विशेष कृपा प्राप्ति के लिए सैकड़ों विद्वान पंडितों द्वारा महामंत्रों का जाप भी किया जाएगा। इस आयोजन में 5000 चमत्कारी एवं पवित्र कलश को मंत्रों से अभिमंत्रित कर भक्तों को वितरित भी किया जाएगा। मंत्र शिरोमणि वसंत विजय जी महाराज के इस महाआयोजन में हर व्यक्ति के दु:ख दूर होंगे। गुरुदेव के आशीर्वाद से आज लाखों लोग अपने दु:खों का अंत कर चुके हैं। भूमि पूजन के कार्यक्रम मेें गुरुदेव के साथ गुरुमां, गुरुभक्त डॉ. संकेश छाजेड़, रितेश सहित सैकड़ों भक्त शामिल रहे। इस आयोजन में पूरे देश से कई भक्तगण विश्व समृद्धि में अपनी आहूति देने आएंगे। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/ ईश्वर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in