flower-show-at-pratap-gaurav-kendra-from-13-february
flower-show-at-pratap-gaurav-kendra-from-13-february

प्रताप गौरव केंद्र मे पुष्प प्रदर्शनी 13 फरवरी से

उदयपुर, 11 फरवरी (हि.स.)। बसन्त पंचमी के उपलक्ष्य मे प्रताप गौरव केंद्र ष्राष्ट्रीय तीर्थष् मे दिनांक 13 से 16 फरवरी तक चार दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। प्रताप गौरव केंद्र राष्ट्रीय तीर्थ के निदेशक अनुराग सक्सेना ने बताया कि पुष्प प्रदर्शनी मे कोई भी फर्म,संस्थान,विद्यालय,महाविद्यालय,सरकारी-गैर सरकारी संस्थान एवं नर्सरी इत्यादि भाग लेने के पात्र है। रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य रू- पुष्प प्रदर्शनी मे भाग लेने हेतु 1100 रूपए का शुल्क देकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा जिसके एवज मे 10×10 का स्थान उपलब्ध कराया जाएगा।प्रदर्शनी मे आवंटित स्थान से पौधो एवं पुष्पो का विक्रय भी कर सकते है। 11 हजार रूपए होगा प्रथम पुरस्काररू- पुष्प प्रदर्शनी मे प्रथम पुरस्कार 11 हजार रूपए नकद,द्वितीय पुरस्कार 5100 रूपए,तृतीय पुरस्कार 2100 रूपए रहेगा।पुष्प प्रदर्शनी मे भाग लेने हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 12 फरवरी दोपहर तक रहेगी। हिन्दुस्थान समाचार/सुनीता कौशल / ईश्वर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in