flag-hoisting-at-pradhan-varah-ghat-chowk-in-pushkar-with-a-look-of-holashtak
flag-hoisting-at-pradhan-varah-ghat-chowk-in-pushkar-with-a-look-of-holashtak

होलाष्टक लगने के साथ पुष्कर में प्रधान वराह घाट चौक पर विधिवत पूजन कर किया झंडारोहण

अजमेर, 22 मार्च(हि.स.)। पुष्कर में होली महोत्सव 24 मार्च से शुरू होने जा रहा है इससे पूर्व सोमवार को प्रधान वराह घाट चौक पर विधिवत पूजन कर झंडारोहण किया गया। होली महोत्सव के दौरान 24 से 28 मार्च तक प्रतिदिन शाम 7.30 बजे से रात्रि 9.30 बजे तक प्रधान वराह घाट चौक पर डांडिया (गेर) का आयोजन किया जाएगा। 28 मार्च को होलिका दहन पर विशेष पूजा.अर्चना होगी तथा 29 मार्च को सुबह धुलंडी पर रंगों का त्योहार मनाया जाएगा। आयोजनकर्ता ने बताया कि इस वर्ष भी पारंपरिक होली महोत्सव परंपरानुसार पर्व मनाने का निर्णय लिया गया। होली महोत्सव में कोरोना गाइड लाइन की पूर्ण रूप से पालना कराई जाएगी।महोत्सव में बिना मास्क प्रवेश नहीं दिया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/संतोष/ ईश्वर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in