first-meeting-of-bjp-core-committee-on-sunday-to-discuss-organizational-issues
first-meeting-of-bjp-core-committee-on-sunday-to-discuss-organizational-issues

भाजपा कोर कमेटी की पहली बैठक रविवार को, होगी संगठनात्मक मसलों पर चर्चा

जयपुर, 23 जनवरी (हि. स.)। भाजपा कोर कमेटी की प्रथम बैठक रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में शाम 4 बजे आयोजित होगी। प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह का इस दिन जयपुर में एक दिवसीय प्रवास कार्यक्रम रहेगा। सिंह प्रदेश के संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करेंगे। तत्पश्चात् दोपहर 12 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को सम्बोधित करेंगे। दोपहर 1 बजे प्रदेश प्रभारी सिंह की प्रदेश महामंत्रियों के साथ बैठक होगी, जिसमें प्रदेश सह-प्रभारी डॉ. भारती बेन शियाल, प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां, प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, मदन दिलावर, सुशील कटारा, दीया कुमारी उपस्थित रहेंगी। शर्मा ने बताया कि कोर कमेटी में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुन्धरा राजे, राज्यसभा सांसद ओमप्रकाश माथुर, प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल, कैलाश चैधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र गहलोत, कनकमल कटारा, सी.पी. जोशी एवं विशेष आमंत्रित सदस्य राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री भूपेन्द्र यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश सह-प्रभारी डॉ. भारती बेन शियाल, राष्ट्रीय मंत्री डॉ. अलका सिंह गुर्जर हैं। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/संंदीप-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in