fatehpur-temperature-minus-08-degree-between-cold-wave-at-jobner-setting-point
fatehpur-temperature-minus-08-degree-between-cold-wave-at-jobner-setting-point

शीतलहर के बीच फतेहपुर का तापमान माइनस 0.8 डिग्री, जोबनेर जमाव बिंदु पर

जयपुर, 26 जनवरी (हि.स.)। उत्तरी हवाओं ने एक बार फिर राजस्थान में सर्दी के तेवर तल्ख कर दिए हैं। तेज शीतलहर के बीच बीती रात फतेहपुर का तापमान माइनस 0.8 डिग्री, जोबनेर का जमाव बिंदु पर दर्ज किया गया। उत्तरी हवाओं के चलते एक बार फिर सर्दी के तेवर तीखे हो गए हैं। इससे रात के तापमान में चार डिग्री से अधिक की तापमान में गिरावट होने के साथ ही तेज शीतलहर और कोहरे का असर हावी हो रहा है। इस बीच आमजन को तेज सर्दी से बचने के लिए अलाव, हीटर का सहारा लेना पड़ रहा है। बीते 48 घंटों में रात के तापमान में जहां करीब 5 से 7 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा चुकी है तो वहीं दिन के तापमान में करीब 3 से 4 डिग्री तक गिरावट दर्ज हो चुकी है। प्रदेश में सोमवार रात प्रदेश में सबसे ठंडा माउंट आबू रहा। यहां रात का तापमान शून्य डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। इसके अलावा जयपुर का जोबनेर तीसरी बार जमाव बिंदु पर पहुंच गया, यहां रात का पारा शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आस-पास की जगहों पर बर्फ की हल्की परत जम गई। फतेहपुर का तापमान भी जमाव बिंदु पर माइनस 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सवेरे गाडिय़ों से लेकर फसलों पर बर्फ की हल्की परत जमी रही। इसके अलावा जोबनेर, फतेहपुर, सीकर, वनस्थली, झुंझुनूं, चूरू, पिलानी, भीलवाड़ा सहित अन्य जगहों पर रात का पारा सात डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। बीते कई दिनों से तेज शीतलहर के चलते एक बार दोबारा लोगों की कंपकंपी छूट गई है। फिलहाल प्रदेशवासियों को फरवरी के पहले सप्ताह तक सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। जयपुर में बीती रात तेज शीतलहर चली। जयपुर मौसम केन्द्र निदेशक आरएस शर्मा के मुताबिक उत्तरी-पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का सितम फिर से शुरू हो चुका है, जो अगले एक सप्ताह तक जारी रहेगा। शेखावटी अंचल में कड़ाके की सर्दी हावी रहेगी। इस दौरान दिन और रात के तापमान में करीब चार डिग्री तक गिरावट होने की संभावना है। उत्तरी राजस्थान में इस दौरान घना कोहरा छाने की भी संभावना है। प्रदेश के अधिकतर जिलों में शीतलहर का प्रकोप अगले तीन दिनों तक जारी रह सकता है। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/ ईश्वर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in