family-celebration-today-for-each-member-of-bjp-shekhawat
family-celebration-today-for-each-member-of-bjp-shekhawat

भाजपा के एक-एक सदस्य के लिए आज पारिवारिक उत्सव का दिन : शेखावत

जोधपुर, 06 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी का 41 वां स्थापना दिवस जोधपुर सहित पूरे देश में उत्साह से मनाया जा रहा है। जोधपुर सांसद केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कोलकाता प्रवास के दौरान स्थापना दिवस पर साउथ कोलकाता पार्टी कार्यालय पर ध्वजारोहण कर स्थापना दिवस मनाया। भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस पर आज साउथ कोलकाता के पार्टी कार्यालय पहुंचने पर मंत्री शेखावत का कार्यकर्ताओ ने उत्साह से स्वागत किया। बाद में उन्होने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर ध्वजारोहण किया। इस दौरान मंत्री शेखावत ने कहा कि भाजपा त्याग- बलिदान और कार्यकर्ताओं की मेहनत से बनी पार्टी है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पित है। इस पार्टी का हिस्सा होना सौभाग्य से कम नहीं है। केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है इसलिए भाजपा के एक-एक सदस्य के लिए आज पारिवारिक उत्सव का दिन है। भाजपा स्थापना दिवस की अनेक बधाई, अनंत शुभकामनाएं दी। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश / ईश्वर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in