falling-government-in-puducherry-bjp39s-new-way-of-unfairly-grabbing-power---chief-minister-gehlot
falling-government-in-puducherry-bjp39s-new-way-of-unfairly-grabbing-power---chief-minister-gehlot

पुड्डुचेरी में सरकार गिराना भाजपा का गलत तरीके से सत्ता हथियाने का नया तरीका- मुख्यमंत्री गहलोत

जयपुर, 22 फरवरी(हि.स.)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पुड्डुचेरी में कांग्रेस सरकार के गिरने पर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा है कि पुड्डुचेरी में अनैतिक तरीके से कांग्रेस सरकार गिराकर बीजेपी ने दिखाया है कि वे सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। पहले वहां उपराज्यपाल के माध्यम से शासन चलाने में परेशानियां पैदा कीं और अब धनबल से सरकार गिरा दी। उन्होंने सोमवार को ट्वीट करते हुए कहा कि पहले कर्नाटक, फिर मध्य प्रदेश और अब पुड्डुचेरी में विधायकों को प्रलोभन देकर इस्तीफा दिलवाना भाजपा का गलत तरीके से सत्ता हथियाने का नया तरीका है। उन्होंने राजस्थान में भी अनैतिक तरीकों से सत्ता हथियाने का प्रयास किया जिसका यहां की जनता ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया। मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा इन तौर तरीकों से लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। लोग इनकी चालों को समझ चुके हैं। आने वाले चुनावों में पुड्डुचेरी की जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। हिन्दुस्थान समाचार/संदीप/ईश्वर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in