enthusiasm-and-gaiety-over-guru-gobind-singh-jayanti-celebrated-jayanti-devoutly
enthusiasm-and-gaiety-over-guru-gobind-singh-jayanti-celebrated-jayanti-devoutly

गुरु गोविंद सिंह जयंती पर छाया रहा उत्साह व उल्लास: श्रद्धापूर्वक मनाई जयंती

जोधपुर, 20 जनवरी (हि.स.)। सिख धर्म के दसवें गुरु गुरुगोविंद सिंह की जयंती बुधवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। गुरुद्वारों में कोरोना गाइडलाइन के तहत विविध धार्मिक कार्यक्रमों के साथ शौर्य और साहस के प्रतीक गुरु गोविंद सिंह को नमन किया गया। वहीं गुरुग्रंथ साहिब को पालकी पर विराजमान कर फूलों से विशेष सजावट की गई। गुरु गुरुगोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में बुधवार को शहर के सभी गुरुद्वारों में रागी जत्थों ने संगत को निहाल किया। गुरुद्वारों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमडऩे लग गई। यहां सिख, पंजाबी और सिंधी समाज के साथ ही अन्य समाज के लोगों ने भी मत्था टेक कर खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर गुरुग्रंथ साहिब को पालकी पर विराजमान कर फूलों से सजावट की गई। गुरुद्वारों में कीर्तन के दरबार सजाए गए। दिनभर कीर्तन पाठ चलते रहे। शबद कीर्तन के साथ दीवान सजाया गया। गुरुद्वारा सिंह सभा में अखंड पाठ की समाप्ति हुई। उसके पश्चात कीर्तन, कथा विचार तथा गुरु गोविंद सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला गया। साथ ही उनके और उनके परिवार की धर्म की रक्षा के लिए दी गई शहादत को याद किया गया। जोधपुर के सभी गुरुद्वारों को रोशनी और फूलों से सजाया गया। दोपहर बाद यहां लंगर वरता गया। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/संदीप-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in