election-held-in-general-assembly-of-india-development-council
election-held-in-general-assembly-of-india-development-council

भारत विकास परिषद की साधारण सभा में चुनाव संपन्न

अजमेर, 08 मार्च(हि.स.)। भारत विकास परिषद अजमेर की वर्ष 2021 - 22 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया हैं। चुनाव शाखा की साधारण सभा में आयोजित किए गए। चुनाव में शाखा संरक्षक संदीप गोयल ने बताया कि वर्ष 2021 22 के लिए अध्यक्ष सचिव और कोषाध्यक्ष के दायित्वधारियों का चयन किया गया जहां अध्यक्ष पद के लिए रौनक सोगानी, सचिव के रूप में रितेश गर्ग तथा कोषाध्यक्ष के रूप में मोहित बंसल को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं शाखा के उपाध्यक्ष पद के लिए विकास पालीवाल , सहसचिव की जिम्मेदारी कमल जैन को दी गई। कार्यकारिणी का गठन पर्यवेक्षक श्यामसुंदर दरगड़ के देखरेख में संपन्न हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए शाखा अध्यक्ष तरुण मिनावत ने बताया कि वर्ष 2021.21 में शाखा द्वारा सेवा के विभिन्न कार्य किए गए जहां कोरोनाकाल में शाखा ने अपने स्तर पर अधिक से अधिक सहायता करने का प्रयास किया साथ ही परिणय उत्सव कार्यक्रम में निर्धन परिवार की जोड़ों का विवाह भी हाल ही में संपन्न कराया गया। आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा करते हुए इस वर्ष परिणय उत्सव 2021 , योग अमृत 2021 सहित शाखा के सभी प्रकार के प्रकल्प जैसी थी गुरु वंदन छात्र अभिनंदन, भारत को जानो, राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा और सेवा प्रकल्प के अंतर्गत अप्रैल माह में शहर में 25 स्थानों पर अस्थाई प्याऊ लगाना, परिंडे लगाना तथा पशुओं के लिए खेली लगाना महत्वपूर्ण कार्य रहेंगे। इसी क्रम में आगामी 14 मार्च को शाखा द्वारा मित्तल हॉस्पिटल में रक्त्दान शिविर का आयोजन किया जायेगा। हिन्दुस्थान समाचार/संतोष/ ईश्वर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in