dr-jain-appointed-regional-director-at-nehru-yuva-kendra
dr-jain-appointed-regional-director-at-nehru-yuva-kendra

नेहरू युवा केन्द्र में डॉ. जैन क्षेत्रीय निदेशक नियुक्त

जयपुर, 06 अप्रैल (हि.स.)। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत नेहरू युवा केंद्र संगठन का क्षेत्रीय निदेशक डॉ. भुवनेश जैन को नियुक्त किया गया है। जैन की पदोन्नति राज्य निदेशक पद से क्षेत्रीय निदेशक के रूप में हुई है। उन्होंने मंगलवार को क्षेत्रीय निदेशक का कार्यभार संभाल लिया है। क्षेत्रीय निदेशालय के तहत देश के राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा और छत्तीसगढ़ राज्य सम्मिलित है। बाड़मेर निवासी जैन गत दो वर्षों से राज्य में राज्य निदेशक पद पर कार्यरत थे। जैन को देश के सर्वश्रेष्ठ युवा समन्वयक का प्रथम राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है। जैन नेहरु युवा केंद्र की सेवा में वर्ष 1988 से जुड़े। राजस्थान, गुजरात और दिल्ली में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं नेहरू युवा केंद्र में दी। ओरण हमारा जीवन, रेगिस्तान का लोक विज्ञान, रेगिस्तानी आदिवासियों के गीत उनकी प्रमुख पुस्तकें हैं। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in