discussion-on-service-functions-and-kovid-management-in-bjp-core-committee-meeting
discussion-on-service-functions-and-kovid-management-in-bjp-core-committee-meeting

भाजपा कोर कमेटी की बैठक में सेवा कार्यों एवं कोविड प्रबंधन पर हुई चर्चा

जयपुर, 06 मई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान कोर कमेटी की वर्चुअल बैठक भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सेवा ही संगठन व प्रदेश में कोविड संक्रमण की वर्तमान स्थिति, केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा राज्य को दी जा रही भरपूर मदद, प्रदेश की गहलोत सरकार के कोरोना कुप्रबंधन को लेकर चर्चा हुई। राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां, पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे, सांसद ओमप्रकाश माथुर, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत, अर्जुन मेघवाल, कैलाश चौधरी, राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, सांसद कनकमल कटारा, सीपी जोशी व राजेन्द्र गहलोत ने कोर कमेटी की वर्चुअल बैठक में भाग लिया। कोर कमेटी की बैठक में पार्टी के सेवा कार्यों को और अधिक मजबूती देने, आगामी दिनों में धर्मगुरुओं, खिलाड़ियों एवं सामाजिक संस्थाओं के साथ वर्चुअल संवाद को लेकर चर्चा की गई। इसके अलावा विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा हुई। वहीं, सेवा कार्यों को लेकर पार्टी के विभिन्न मोर्चों की बैठकें भी चल रही हैं, जिसके अंतर्गत डॉ.सतीश पूनियां एवं अर्जुनराम मेघवाल ने अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष एम. सादिक खान, मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य व जिला संयोजकों से वर्चुअल संवाद किया। वहीं, अरुण सिंह एवं डॉ. पूनियां ने जिला प्रमुखों, उप जिला प्रमुखों, प्रधानों, उप प्रधानों के साथ सेवा कार्यों को लेकर वर्चुअल बैठक की। हिन्दुस्थान समाचार/ ईश्वर/संदीप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in