dharma-raksha-samiti-honored-women-activists
dharma-raksha-samiti-honored-women-activists

धर्म रक्षा समिति ने किया महिला कार्यकर्ताओं का सम्मान

जयपुर, 07 अप्रैल (हि.स.)। श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर निर्माण के लिए घर-घर जाकर कूपन के माध्यम से धन संग्रह करने वाली धर्म रक्षा समिति राजस्थान की ओर से बुधवार को विश्व हिन्दू परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय भारत माता मंदिर में महिला कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में विहिप के प्रांत संगठन मंत्री राजाराम, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जयपुर महानगर के संघचालक चैनसिंह व धर्म रक्षा समिति महिला प्रकोष्ठ की जयपुर जिला अध्यक्ष हेमलता चौहान, सुभद्र पापड़ीवाल, महावीर सारस्वत, बीना पारीक ने महानगर की प्रमुख महिला कार्यकर्ताओं का दुपट्टा पहना व राममंदिर का चित्र भेंट कर सम्मान किया। सीतापुरा इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अनिल पारीक, मनोज जैन गुजराती, महासचिव शोभित शर्मा, कार्यवाहक कोषाध्यक्ष विजय सलूजा को धन संग्रह अभियान में व्यवसाय स्थल से अभियान संचालन के लिए स्थान उपलब्ध करवाने के लिए समिति ने आभार ज्ञापित किया। विहिप के प्रान्त संगठन मंत्री राजाराम ने बताया कि समिति को एक लाख परिवारों से सम्पर्क का लक्ष्य दिया गया था। जिसके माध्यम से समिति ने 1.5 करोड़ रुपए की राशि कूपन के माध्यम से एकत्रित कर श्रीराम जन्मभूमि न्यास को समर्पित की है। विहिप जयपुर प्रान्त के सामाजिक समरसता प्रमुख राम सिंह सैन, प्रान्त प्रचार प्रमुख अभिषेक सिंह, अवधेश पारीक सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/ ईश्वर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in