determination-of-31-vacancies-for-civil-judge-cadre
determination-of-31-vacancies-for-civil-judge-cadre

सिविल जज कैडर के लिए 31 रिक्तियों का निर्धारण

जोधपुर, 23 फरवरी (हि.स.)। राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन ने वर्ष 2021 में सिविल जज कैडर के लिए 31 रिक्तियों का निर्धारण किया है। रजिस्ट्रार जनरल की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार 31 में से 14 पद सामान्य श्रेणी के लिए होंगे, जिनमें चार पद महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे। महिलाओं में भी एक पद विधवा अभ्यर्थी के लिए होगा। अनुसूचित जाति के लिए 4 पद (एक महिला), अनुसूचित जाति के लिए 3, ओबीसी के लिए 6 (एक महिला), ईडब्ल्यूएस के लिए 3 तथा एमबीसी के लिए 1 पद आरक्षित रहेगा। कुल रिक्तियों का एक पद दिव्यांग के लिए होगा। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/संदीप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in