desert-ship-names-colors-of-folk-culture-scattered-on-the-third-day-of-maru-festival
desert-ship-names-colors-of-folk-culture-scattered-on-the-third-day-of-maru-festival

मरू महोत्सव का तीसरा दिन रहा रेगिस्तान के जहाज के नाम, बिखरे लोक संस्कृति के रंग

जैसलमेर, 26 फरवरी(हि.स.)। विश्व प्रसिद्ध मरू महोत्सव का तीसरे दिन शुक्रवार को राजस्थान के जहाज ऊंटों के नाम रहा। महोत्सव के दौरान आज शदेशी व विदेशी सैलानियों की अपार भीड ने राजस्थानी संस्कृति का भरपूर आनन्द लिया। सुबह ग्यारह बजे से आरम्भ हुए कार्यक्रम में विदेशी सैलानियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के साक्षी बन मरू महोत्सव के तीसरे दिन को सफल बनाया। कार्यक्रम में जैसलमेर के ग्रामीण अंचलों में रेगिस्तान के जहाज कहे जाने वाले उंट के श्रृंगार की प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें सजे धजे ऊंटों ने हिस्सा लिया वहीं सैलानियों और स्थानीय लोगों के बीच महिला व पुरूष रस्सा कस्सी प्रतियोगिता का भी आयेाजन किया गया इसके बाद पणिहारी मटका रेस का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय महिलाओं के साथ देशी व विदेशी महिलाओं ने सिर पर इंढाणि रख कर उस पर मटके रख दौड में हिस्सा लिया । पूरे विश्व में केवल जैसलमेर में ही खेले जाने वाले कैमल पोलो रेस का आयेाजन किया गया जिसमें केमल पोलो ऐसोसियेशन व बीएसएफ के बीच मुकाबला हुआ। मरु महोत्सव के तीसरे दिन रविवार डेडानसर मैदान में रेगिस्तानी जहाज के नाम रहा एवं ऊंटों के विभिन्न रोचक कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में इस कार्यक्रम का नजारा करने पहुंचे सैलानियों ने भी इन कार्यक्रमों का भरपूर आन्नद लिया और प्रत्येक कार्यक्रम की तालियों की गूंज के साथ हौंसला अफजाई की गई। विभिन्न रोचक प्रतियोगिताओं ने कहीं सैलानियों को अचंभित किया तो कहीं रोमांचित करने वाली प्रतियोगिताओं ने पर्यटकों ने स्वयं हिस्सा लेकर इस भव्य आयोजन में भागीदार भी बनाया गया। मरु महोत्सव के कार्यक्रमों को देखने के लिए विदेशी सैलानी भी पीछे नहीं रहे एवं अच्छी संख्या में डेडानसर मैदान में पहुंचकर बड़ी उत्सुकता के साथ सभी कार्यक्रमों को देखा एवं रेगिस्तानी जहाज के करतबों एवं राजस्थानी संस्कृति से भरे पूरे कार्यक्रमों को अपनी यादों के लिए अपने कैमरों में कैद किया। पूरे उल्लास एवं उमंग के साथ हजारों की संख्या में दर्शकगण उपस्थित थे एवं उत्साह के साथ कार्यक्रमों का आनन्द उठाया। पूरा स्टेडियम मैदान दर्शको से खचाखच भरा था। कार्यक्रम में पीसीसी चीफ और शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, अल्पसंख्यक मामलात मंत्री सालेह मोहम्मद सहित कई जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की। मीडिया को सम्बोधित करते हुए डोटासरा ने कहा कि कोरोना काल के बाद इतने शानदार आयोजन को लेकर में जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक व सभी जनप्रतिनिधियों को धन्यवाद देना चाहता हूं कि विकट परिस्थितियों के बावजूद अल्पसमय में इतना बड़ा आयोजन किया गया जिसमें कई नवाचार किए गए है। उसके अलावा इस विश्व विख्यात मेले में आए सैलानी भी इसे देख अभिभूत हो रहे है। हिन्दुस्थान समाचार/चंद्रशेखर/संदीप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in