demonstration-and-protest-against-san-samaj-and-samaj-samaj-on-tuesday
demonstration-and-protest-against-san-samaj-and-samaj-samaj-on-tuesday

दुष्कर्म के खिलाफ सैन समाज व सर्वसमाज का धरना-प्रदर्शन मंगलवार को

जयपुर,22 फरवरी (हि.स.)। झुन्झुनूं जिले के पिलानी थाना क्षेत्र में पांच वर्षीय मासूम बालिका के साथ हुये दुष्कर्म के मामले को मंगलवार दोपहर एक बजे सैन समाज व सर्वसमाज का धरना-प्रदर्शन रखा गया है। प्रदर्शन भाजपा कार्यालय के बाहर से आरम्भ होकर सिविल लाइन फाटक जायेगा, जहां मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जायेगा। प्रदर्शन का नेतृत्व केशकला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष व प्रदेश संरक्षक मोहन मोरवाल ने बताया कि दुष्कर्म के खिलाफ प्रदर्शन व ज्ञापन नाई जागृति मंच के प्रधान महासचिव विशम्भर पडियार, शोभाग गोठडिया, जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल देवकिशनपुरा, केशकला संस्थान के प्रदेशाध्यक्ष भंवर उज्ज्वल नीरज दुहारिया, नवयुवक संगठन के गणपत कादेडा व प्रकाश मुहाना, महिला अध्यक्ष मंजू सैन, वृतिका सैन व अन्य सभी संगठनों के पदाधिकारी करेंगे। बालिकाओं के साथ होती इस तरह की दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं को लेकर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्षा अल्का मुंदडा ने भी मोर्चे की ओर से इस प्रदर्शन को समर्थन दिया है। प्रदर्शन में महिला मोर्चा की पदाधिकारी भी शामिल होंगी। हिन्दुस्थान समाचार/दिनेश/संदीप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in