dalit-shobhit-swabhiman-sangharsh-samiti-formed-by-raje39s-inspiration-declared-executive
dalit-shobhit-swabhiman-sangharsh-samiti-formed-by-raje39s-inspiration-declared-executive

राजे की प्रेरणा से गठित दलित शोषित स्वाभिमान संघर्ष समिति की कार्यकारिणी घोषित

कोटा, 03 अप्रैल (हि.स.)। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की प्रेरणा से हाड़ौती के प्रमुख लोगों के द्वारा दलित शोषित स्वभिमान संघर्ष समिति का गठन किया गया है। समिति के प्रदेशाध्यक्ष रामहेत धाकड़ ने बताया कि संगठन गैर राजनीतिक है। उन्होंने कहा कि सिंधिया राज घराना और बड़ोदरा राज घराने ने हमेशा गरीबों का साथ दिया है, इसलिए समिति की प्रेरणास्रोत वसुंधरा राजे सिंधिया है। जिसमें पूर्व विधायक प्रभुलाल महावर, रामपाल मेघवाल, कंवरलाल मीणा, ललित मीणा, रामचन्द्र सुनेरीवाल को विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है। रामहेत धाकड़ ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी में पार्षद डाॅ. आरडी वर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं पूर्व जिला प्रमुख नन्दलाल सुमन, पूर्व प्रधान विजयशंकर नागर, खानपुर के पूर्व प्रधान बजरंग लाल नायक को उपाध्यक्ष बनाया गया है। कार्यकारिणी में अर्जुनलाल मीणा, दौसा को संगठन महामंत्री, खानपुर की पूर्व प्रधान और राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य अरूणा मीणा को महामंत्री, मुरलीधर बादल को कोषाध्यक्ष तथा रामचन्द्र वर्मा, बलविंदर सिंह, बीरबल लोधा को सचिव और पार्षद राकेश पुटरा को कोटा संभाग प्रभारी नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि कोटा शहर में महावीर सुमन, कोटा देहात में रामेश्वर मेघवाल, झालावाड़ में संजय वर्मा, बारां में बद्रीलाल मेघवाल तथा बूंदी में नन्दकिशोर मीणा को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। नवगठित कार्यकारिणी के द्वारा आगामी दिनों में कोटा में बड़ा कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया है। प्रदेश की कार्यकारिणी का विस्तार भी किया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/राकेश शर्मा/ ईश्वर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in