Congress will celebrate Farmer's Rights Day on Friday by encircling the Raj Bhavan
Congress will celebrate Farmer's Rights Day on Friday by encircling the Raj Bhavan

कांग्रेस शुक्रवार को राजभवन का घेराव कर मनाएगी किसान अधिकार दिवस

जयपुर, 14 जनवरी (हि. स.)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर राजस्थान कांग्रेस की ओर से शुक्रवार को किसान अधिकार दिवस मनाया जाएगा। दिन में 11 से 2 बजे तक होने वाले इस कार्यक्रम में कांग्रेसजन पहले सिविल लाइंस फाटक पर एकत्रित होंगे, जहां एक सभा का आयोजन होगा। इसके बाद कांग्रेस पार्टी की ओर से राजभवन का घेराव किया जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी अजय माकन, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत प्रदेश के मंत्री और विधायक इस विरोध-प्रदर्शन में शामिल होंगे। प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित होने के बाद यह पहला विरोध-प्रदर्शन होगा, जिसमें पहली बार प्रदेश प्रभारी अजय माकन भी शामिल होंगे। धरने के दौरान कांग्रेस नेता केंद्र के कृषि कानूनों की खामियां गिनाएंगे, वहीं राज्य सरकार की ओर से विधानसभा में लाए गए तीन कृषि विधेयकों को राजभवन में रोकने और उन्हें राष्ट्रपति के पास नहीं भेजने का विरोध भी किया जाएगा। दोपहर 2 बजे बाद कांग्रेस नेता राजभवन का घेराव करेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/ ईश्वर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in