विश्वेन्द्र सिंह  को हटाते ही कांग्रेस में बढ़ी फूट
विश्वेन्द्र सिंह को हटाते ही कांग्रेस में बढ़ी फूट

विश्वेन्द्र सिंह को हटाते ही कांग्रेस में बढ़ी फूट

भरतपुर, 15 जुलाई (हि.स)। राजस्थान में विश्वेन्द्र सिंह को मंत्री पद से हटाते ही कांग्रेस के अंदर अंसतोष खुलकर सामने आने लगा है। एक-एक कर जिला इकाईयों से इस्तीफे की खबर आ रही है। बुधवार को जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रिक्की सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। इन लोगों ने मंत्री सिंह के खिलाफ हुई कार्रवाई के विरोध में इस्तीफा दिया है। इससे पहले डीग ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। उन्होंने विश्वेन्द्र सिंह को मंत्री पद से हटाने की आलाकमान की कार्रवाई को अलोकतांत्रिक बताया। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस पार्टी ने विश्वेन्द्र सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें राजस्थान के पर्यटन एवं देवस्थान मंत्री पद से हटा दिया है। विश्वेन्द्र सिंह के अलावा उनका साथ देने वाले सभी विधायकों और मंत्रियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। हालांकि अभी मंत्री पद से हटाया गया है, लेकिन कांग्रेस पार्टी से उनकी सदस्यता रद्द नहीं की गई है। हिंदुस्थान समाचार/हरीश / ईश्वर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in