मुख्यमंत्री के भाई के यहां ईडी छापे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन
मुख्यमंत्री के भाई के यहां ईडी छापे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन

मुख्यमंत्री के भाई के यहां ईडी छापे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन

जयपुर, 22 जुलाई (हि.स.)। प्रदेश में प्रवर्तन निदेशालय, इनकम टैक्स और सीबीआई की कार्रवाई के विरोध में बुधवार को जयपुर के सैकडों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस प्रवक्ता मनोज मुदगल ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भाई के यहां राजनीतिक दुर्भावना से ईडी ने छापा डाला। छापे की बदनीयति इसी से समझी जा सकती है कि लोकल पुलिस को साथ में लेने के बजाय सीआरपीएफ के जवानों को साथ में लिया गया। इसके अतिरिक्त पूर्व सांसद बद्री जाखड के यहां छापा डाला गया। कांग्रेस कार्यकर्ता राजीव अरोडा और धर्मेन्द्र राठौड सहित अन्य कांग्रेस परिवार के लोगों पर ईडी, इनकम टैक्स और सीबीआई लगातार छापे की कार्रवाई कर रही हैं। राजस्थान सरकार को गिराने के लिये भाजपा नेता होर्स ट्रेडिंग कर रहे हैं, विधायकों की खरीद-फरोख्त की कोशिश जारी है। मुदगल ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा के खिलाफ सड़कों पर विरोध करेंगें। कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा से डरने वाले नहीं है, जनता के द्वारा चुनी हुई राजस्थान की कांग्रेस सरकार को गिराने के किसी भी षडयंत्र को सफल नहीं होने दिया जायेगा। हिन्दुस्थान समाचार/संदीप / ईश्वर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in